KGF full form: इसका इतिहास और पूरी जानकारी
वैसे देखा जाये तो KGF शोर्ट शब्द के बहुत से मतलब है परन्तु यहाँ पर KGF का full form Kolar Gold Fields है। KGF Movie के आने के बाद बहुत से लोगो ने Kolar Gold Feild को जाना। इससे पहले इस सोने की खदान के बारे में ज्यादा से लोगो को पता नहीं था। यह जगह वास्तव में है।
KGF = Kolar Gold Fields
यह एक सोने की खदान का नाम है। जो की कोलार जिले में स्थित है यह शहर भारत देश के कर्नाटक राज्य में स्थित है। आपने kgf के बारे में तो सुना ही होगा खासकर जब तब KGF Movie का chapter 2 आने वाला है।
आज हम KGF full form और इस सोने की खदान (Kolar Gold Field) के इतिहास के बारे में, और इस सोने की खदान के बारे में, और KGF Movie क्या सत्य घटना पर आधारित है इसके बारे में भी थोडा विस्तार से जेनेंगे। तो आइये सबसे पहले KGF के बारे में Hindi में जान लेते है।
KGF Full Form क्या है?
KGF का फुल फॉर्म Kolar Gold Fields है। यह एक सोने की खदान का नाम है जो की भारत के दक्षिण में कर्नाटक राज्य के कोलार शहर में स्थित है। इसलिए ही इसका नाम कोलार गोल्ड फिल्ड है। जिसका हिंदी में मतलब कोलार सोने के खेत है। आईये इसके इतिहास के बारे में थोडा विस्तार से जानते है।
History of KGF: का इतिहास
कोलार गोल्ड फ़ील्ड्स जिसको पहले Little England कहा जाता था। अनुमान है की यह खदान 2000 साल पुरानी है। इस खदान में से 1900 से लेकर 2001 तक 800 टन के आस पास सोना निकाला जा चुका है। और 2001 के बाद से यहाँ पर खनन को बंद कर दिया गया था। यहाँ पर 30000 से भी अधिक श्रमिकों ने काम किया है, जिनमे विदेशी और भारतीय श्रमिक शामिल है।
KGF खदान में बहुत सारी मशीनों को चलने की लिए बहुत मात्र में बिजली और पानी की आवश्यक थी। इसलिए ब्रिटिशो ने शिवसमुद्रम में बिजली उत्पादन के लिए हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट स्थापित किया और खदान में बिजली पहुँचाया। और पानी की पूर्ति के लिए झील भी बनवाया। इसके साथ साथ यहाँ पर ब्रिटिशो के द्वारा श्रमिको के लिए अस्पतालों, स्कूल, आदि अन्य जरुरत की चीजो का निर्माण कराया गया।
यह सारी सुविधाएँ kgf खदान के श्रमिको और उनके परिवारों के लिए मुफ्त थी। उस समय KGF के अस्पतालों की देखभाल विश्वस्तरीय थी। यहाँ से निकाले हुए सोने को अंग्रेजो द्वारा इंग्लैंड भेज दिया गया।
KGF के बारे में दिलचस्प बातें
- यह दुनिया की सबसे गहरी खदानों में से एक है जिसकी लम्बाई (2.5 से 3 कि.मी.) के आस पास है।
- सबसे अधिक सोने वाली खदान।
- KGF में एशिया में पहली बार बिजली उत्पादन
- इसको पहले Little England के नाम से जाना जाता था।
KGF को बंद करने के कारण
इस खदान की गहराई बहुत अधिक होने की वजह से और खदान के अन्दर बराबर मात्रा में ओक्सीजन न पहुँच पाने के कारण भारत सरकार के द्वारा 2001 में इसको बंद कर दिया गया
KGF abbreviation : KGF शब्द के अन्य फुल फॉर्म
Kgf Full Form in physics
KGF – Kilo Gram Force किलोग्राम-बल या (KP) किलोपॉन्ड, बल की एक गैर-मानक गुरुत्वाकर्षण मीट्रिक इकाई है। यह 9.80665 m / sational गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में एक किलोग्राम द्रव्यमान पर उत्सर्जित बल के परिमाण के बराबर है। यह मानक गुरुत्वाकर्षण के तहत एक किलोग्राम का वजन है।
Kids Gourmet Food
Kids Gourmet Food एक विशेष खानपान कंपनी है, जो 2002 में शुरू हुई, विशेष रूप से छोटे बच्चो की केयर केंद्रों, में बच्चों के लिए भोजन की सेवा के लिए लिए है।
Kolar Gold Fields
यह एक सोने की खदान का नाम है। जो की कोलार जिले में स्थित है यह शहर भारत देश के कर्नाटक राज्य में स्थित है।
Krishi Gobeshona Foundation
कृषि अनुसंधान केंद्र (Krishi Gobeshona Foundation) बांग्लादेश में कृषि अनुसंधान और विकास के लिए एक संस्थागत नवीनीकरण है।
और ईसी तरह और भी मतलब है।
Kelowna Gospel Factor
Known Good Fiber
KGF Movie full form इसके बारे में जानकारी
KGF movie का फुल फॉर्म भी Kolar Gold Feilds ही है क्योंकि यह KGF की स्टोरी पर ही 2018 में एक भारतीय एक्शन फिल्म भी बनी है। इस फिल्म का बजट 80 करोड़ का था। जो की रिलीज़ के समय सबसे महंगी कन्नड़ फिल्म थी। इस फिल्म को तेलगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ किया गया था। यह फिल्म KGF पर ही आधारित थी तो फिल्म का अधिकांश भाग Kolar Gold Feild में ही शूट किया गया था।
इस फिल्म ने 250 करोड़ की कमाई की थी और इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ एक्शन और विशेष प्रभाव के लिए 2 राष्ट्रिय पुरष्कार भी मिले हुए है । जो की इसका पहला भाग इतना पोपुलर था तो अब इसका दूसरा भाज KGF Chapter 2 भी आने वाला है। इसका दर्शकों को बहुत बेसबरी से इंतजर है।
क्या यह KGF Movie Real Story पर आधारित है?
जी नहीं! यह फिल्म real स्टोरी पर पूरी तरह से आधारित नहीं है। KGF Movie में कोलार गोल्ड फ़ील्ड्स के बारे में काफी हद तक समानताएं है KGF पार्ट 1 में थंगम और Rocky की कहानी की भी कुछ समानताएँ हैं, जैसे की थंगम को गरीबों की मदद करना पसंद था। रोबिन हुड की तरह। KGF फिल्म में भी रॉकी को गरीबो की मदद करते हुए देखा गया। आदि। लेकिन यह फिल्म काफी हद तक काल्पनिक है।
KGF Chapter 2 के बारे में जानकारी
KGF Chapter 1 सुपरहिट रही है। अब दर्शको को इसके दुसरे पार्ट का बहुत ही बेसबरी से इंतजार है। और इसके दुसरे पार्ट की भी रिलीज़ date कन्फर्म हो गई है। जो की 16 July 2021 को सिनेमाघरों में आ जाएगी। इसका ट्रेलर भी बहुत पहले आ चूका है।
तो आज के लेख में हमने KGF full form के बारे में थोडा विस्तार से जाना है। अगर फिर भी आपका इससे संबंधित कोई सवाल हो तो कमेंट करें या फिर इस जानकारी की आपके किसी दोस्त को जरूरत हो उनके साथ शेयर करें